Menu Close

Sar Jo Tera Chakraye Lyrics in Hindi

Sar Jo Tera Chakraye Lyrics in Hindi

सर जो तेरा चकराये
या दिल डूबा जाये
आजा प्यारे पास हमारे
काहे घबराये, काहे घबराये

तेल मेरा है मुस्की
गंज रहे ना ख़ुस्की
जिसके सर पर हाथ फिरा दूँ
चमके क़िस्मत उसकी
सुन सुन सुन, अरे बेटा सुन
इस चम्पी में बड़े-बड़े गुण
लाख दुखों की एक दवा है
क्यूँ ना आजमाये
काहे घबराये, काहे घबराये
सर जो तेरा चकराए…

प्यार का होवे झगड़ा
या बिज़नस का हो रगड़ा
सब लफड़ों का बोझ हटे
जब पड़े हाथ इक तगड़ा
सुन सुन सुन, अरे बाबू सुन
इस चम्पी में बड़े-बड़े गुण
लाख दुखों की एक दवा है
क्यूँ ना आजमाये
काहे घबराये, काहे घबराये
सर जो तेरा चकराए…

Bigg Boss 10 గెలిచేది ఎవరో చెప్పగలరా?

नौकर हो या मालिक
लीडर हो या पब्लिक
अपने आगे सभी झुके हैं
क्या राजा, क्या सैनिक
सुन सुन सुन, अरे राजा सुन
इस चम्पी में बड़े-बड़े गुण
लाख दुखों की एक दवा है
क्यूँ ना आजमाये
काहे घबराये, काहे घबराये
सर जो तेरा चकराए…

Sar Jo Tera Chakraye Lyrics in Hindi

Like and Share
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Share with your friends & family
Posted in Lyrics in Hindi - Movie Songs