Menu Close

Apne Maa Baap Ka Tu Dil Na Dukha Lyrics In Hindi


Apne Maa Baap Ka Tu Dil Na Dukha Lyrics In Hindi

अपनी जन्नत को खुदा के लिए दोज़क न बना
अपनी जन्नत को खुदा के लिए दोज़क न बना
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

ప్రతిరోజు అద్బుతమైన తెలుగు కంటెంట్ కోసం
ఇప్పుడే ఈ గ్రూప్స్ లో జాయిన్ అవ్వండి👇

Telegram WhatsApp

मेरे मालिक मेरे रामा मेरे मौला ने कहा
मेरे मालिक मेरे रामा मेरे मौला ने कहा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा दिल ना दुखा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा दिल ना दुखा

(1)
बाप के प्यार से अच्छी कोई दौलत क्या है
माँ का आँचल जो सलामत है तो जन्नत क्या है
ये है राजी तो नबी राजी है खुदा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(2)
इनकी ममता ने बहरहाल संभाला तुझको
किस कदर प्यार से मान बाप ने पाला तुझको
रहमते मौला से कुछ काम नहीं साया इनका
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(3)
जब भी देखा तो प्यार से देखा माँ ने
खूने दिल दूध की सूरत में पिलाया तुझको
तूने इस प्यार के बदले में उसे कुछ ना दिया
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(4)
हर मुसीबत से बचाया ये करम है के नहीं
बोलना तुझको सिखाया ये करम है के नहीं
कैसे पाला तुझे माँ बाप ने क्या तुझको पता
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(5)
तुझको इंसान बनाया तुझे तालीम भी दी
कभी देखी ही नहीं इनकी मोहबत में कमी
क्या दिया तूने मगर इनकी मोहब्बत का सिला
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(6)
इनकी चाहत की बदौलत है कहानी तेरी
इनकी कुर्बानी का सदका है जवानी है तेरी
अपनी आवाज को नादान तू पत्थर ना बना
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(7)
देख कर तेरी जवानी को ये मशरुर हुए
जो किये फैसले तूने इन्हे मंजूर हुए
तेरी हर बात पे माँ बाप ने लब्बैक कहा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(8)
तेरे माँ बाप ने शादी भी रचाई तेरी
किस कदर धूम से बारात सजाई तेरी
तू मगर इनके खयालात से बेगाना रहा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(9)
बीवी के आते ही चलने लगी नफरत की हवा
तुझको बर्बाद ना कर दे ये अदावत की हवा
यूँ गुन्हेगार ना बन खुद को गुनाहों से बचा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(10)
बूढ़े माँ बाप को घर से जो निकाला तूने
कर लिया अपने मुकद्दर को भी काला तूने
बाज़ आ वरना खुदा भी तुझे बख्शेगा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(12)
जिसने की तुझसे वफ़ा उनको सताने वाले
कल तेरे नाम पे थूकेंगे ज़माने वाले
तुझसे नाराज नबी है तो खुदा भी है खफा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(13)
तेरे माँ बाप ने किस प्यार से पाला तुझको
खुद रहे भूखे दिया मुँह का निवाला तुझको
इनकी मुट्ठी में है नादाँ मुक्कद्दर तेरा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(13)
तेरे बेटे भी कहा रोटीयाँ देंगे तुझको
ये भी तेरी ही तरह गालियाँ देंगे तुझको
तू भी साहिबे औलाद ये क्यों भूल गया
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

(15)
इनसे अच्छी नहीं देखी कोई सूरत कैसर
है सरापा ये मोहब्बत ही मोहब्बत कैसर
काम आती है बुरे वक्त में इनकी ही दुआ
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

अपनी जन्नत को खुदा के लिए दोज़क न बना
अपनी जन्नत को खुदा के लिए दोज़क न बना
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा
अपने माँ बाप का तू दिल ना दुखा – दिल ना दुखा

Apne Maa Baap Ka Tu Dil Na Dukha Lyrics In Hindi

Like and Share
+1
0
+1
0
+1
0
Share with your friends & family
Posted in Lyrics in Hindi - Devotional Songs
Loading poll ...

Subscribe for latest updates

Loading