Menu Close

Zindagi Ki Yahi Reet Hai Lyrics in Hindi


Zindagi Ki Yahi Reet Hai Lyrics in Hindi

ज़िन्दगी की यही रीत है
हार के बाद ही जीत है
थोड़े आँसू हैं, थोड़ी हँसी
आज ग़म है, तो कल है ख़ुशी
ज़िन्दगी की यही रीत…

ప్రతిరోజు అద్బుతమైన తెలుగు కంటెంట్ కోసం
ఇప్పుడే ఈ గ్రూప్స్ లో జాయిన్ అవ్వండి👇

Telegram WhatsApp

ज़िन्दगी रात भी है, सवेरा भी है ज़िन्दगी
ज़िन्दगी है सफ़र और बसेरा भी है ज़िन्दगी
एक पल दर्द का गाँव है, दूसरा सुख भरी छाँव है
हर नए पल नया गीत है
ज़िन्दगी की यही रीत…

ग़म का बादल जो छाए, तो हम मुस्कराते रहें
अपनी आँखों में आशाओं के दीप जलाते रहें
आज बिगड़े तो कल फिर बने, आज रूठे तो कल फिर मने
वक़्त भी जैसे इक मीत है
ज़िन्दगी की यही रीत…

Sad Version

खेलते-खेलते एक तितली ना जाने कहाँ खो गयी
एक नन्ही किरण क्यूँ अँधेरे में यूँ सो गयी
सबकी आँखों में फ़रियाद है
सबकी दिल में तेरी याद है
तू नहीं है, तेरी प्रीत है
जिन्दगी की यही रीत है…

Zindagi Ki Yahi Reet Hai Lyrics in Hindi

Like and Share
+1
0
+1
0
+1
0
Share with your friends & family
Posted in Lyrics in Hindi - Movie Songs
Loading poll ...

Subscribe for latest updates

Loading