Menu Close

Mangal Ki Seva Sun Meri Deva Lyrics in Hindi

Mangal Ki Seva Sun Meri Deva Lyrics in Hindi

Mangal Ki Seva Sun Meri Deva Lyrics in Hindi

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा
हाथ जोड तेरे द्वार खडे
पान सुपारी ध्वजा नारियल
ले ज्वाला तेरी भेट धरे
ले ज्वाला तेरी भेट धरे

सुन जगदम्बे ना कर विलम्बे
संतन के भडांर भरे
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली
जय काली कल्याण करे

बुद्धि विधाता तू जग माता
मेरा कारज सिद्व करे
मेरा कारज सिद्व करे

चरण कमल का लिया आसरा
शरण तुम्हारी आन पडे
शरण तुम्हारी आन पडे

जब जब भीड पडी भक्तन पर
तब तब आय सहाय करे
संतन प्रतिपाली सदा खुशाली
जय काली कल्याण करे माँ
जय काली कल्याण करे

गुरु के वार सकल जग मोहयो
तरुणी रूप अनूप धरे
तरुणी रूप अनूप धरे

माता होकर पुत्र खिलावे
कही भार्या भोग करे
कही भार्या भोग करे

शुक्र सुखदाई सदा सहाई
संत खडे जयकार करे
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली
जै काली कल्याण करे माँ
जै काली कल्याण करे

ब्रह्मा विष्णु महेश फल लिये
भेट देन सब द्वार खडे
भेट देन सब द्वार खडे

अटल सिहांसन बैठी मेरी माता
सिर सोने का छत्र फिरे
सिर सोने का छत्र फिरे

वार शनिचर कुकम बरणो
जब लुंकड़ पर हुकुम करे
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशाली
जय काली कल्याण करे माँ
जय काली कल्याण करे

खड्ग खप्पर त्रिशुल हाथ लिये
रक्त बीज को भस्म करे
रक्त बीज को भस्म करे

शुम्भ निशुम्भ को क्षण में मारे
महिषासुर को पकड दले
महिषासुर को पकड दले

आदित वारी आदि भवानी
जन अपने को कष्ट हरे
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली
जय काली कल्याण करे माँ
जय काली कल्याण करे

कुपित होकर दानव मारे
चण्डमुण्ड सब चूर करे
चण्डमुण्ड सब चूर करे

जब तुम देखी दया रूप हो
पल में सकंट दूर करे
पल में सकंट दूर करे

सौम्य स्वभाव धरयो मेरी माता
जन की अर्ज कबूल करे
सन्तन प्रतिपाली सदा खुशहाली
जय काली कल्याण करे माँ
जय काली कल्याण करे

सात बार की महिमा बरनी
सब गुण कौन बखान करे
सब गुण कौन बखान करे

सिंह पीठ पर चढी भवानी
अटल भवन में राज्य करे
अटल भवन में राज्य करे

दर्शन पावे मंगल गावे
सिद्ध साधक तेरी भेट धरे
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली
जय काली कल्याण करे माँ
जय काली कल्याण करे

ब्रह्मा वेद पढे तेरे द्वारे
शिव शंकर हरी ध्यान धरे
शिव शंकर हरी ध्यान धरे

इन्द्र कृष्ण तेरी करे आरती
चंवर कुबेर डुलाय रहे
चंवर कुबेर डुलाय रहे

जय जननी जय मात भवानी
अचल भवन में राज्य करे
संतन प्रतिपाली सदा खुशहाली
जय काली कल्याण करे माँ
जय काली कल्याण करे

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा
हाथ जोड तेरे द्वार खडे
पान सुपारी ध्वजा नारियल
ले ज्वाला तेरी भेट धरे
ले ज्वाला तेरी भेट धरे
ले ज्वाला तेरी भेट धरे
ले ज्वाला तेरी भेट धरे

Mangal Ki Seva Sun Meri Deva Lyrics in Hindi

Mangal Ki Seva Sun Meri Deva Lyrics in Hindi

Like and Share
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

ప్రతిరోజు అద్బుతమైన తెలుగు కంటెంట్ కోసం ఇప్పుడే ఈ గ్రూప్స్ లో జాయిన్ అవ్వండి.

Subscribe for latest updates

Loading

Top 5 Life Quotes in Telugu Most Inspiring Telugu Quotes Anupama Parameswaran HD Images Cute & Hot Krithi Shetty Latest Photos – 10 Rashmika Mandanna CUTE & HOT Images