Menu Close

Jai Ambe Gauri Aarti Lyrics in Hindi

Jai Ambe Gauri Aarti Lyrics in Hindi

Jai Ambe Gauri Aarti Lyrics in Hindi

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुम को निशदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवरी.
ॐ जय अम्बे गौरी

मांग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को
उज्जवल से दो नैना चन्द्र बदन नीको
ॐ जय अम्बे गौरी

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजे
रक्त पुष्प दल माला कंठन पर साजे
ॐ जय अम्बे गौरी

केहरि वाहन राजत खड़्ग खप्पर धारी
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुखहारी
ॐ जय अम्बे गौरी

कानन कुण्डल शोभित नासग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर राजत सम ज्योति
ॐ जय अम्बे गौरी

शुम्भ निशुम्भ विडारे महिषासुर धाती
धूम्र विलोचन नैना निशदिन मदमाती
ॐ जय अम्बे गौरी

चण्ड – मुंड संहारे सोणित बीज हरे
मधु कैटभ दोऊ मारे सुर भयहीन करे
ॐ जय अम्बे गौरी

ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमला रानी
आगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी
ॐ जय अम्बे गौरी

चौसठ योगिनी मंगल गावत नृत्य करत भैरु
बाजत ताल मृदंगा और बाजत डमरु
ॐ जय अम्बे गौरी

तुम ही जग की माता तुम ही हो भर्ता
भक्तन की दुःख हरता सुख सम्पत्ति कर्ता
ॐ जय अम्बे गौरी

भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी
मन वांछित फ़ल पावत सेवत नर-नारी
ॐ जय अम्बे गौरी

कंचन थार विराजत अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत कोटि रत्न ज्योति
ॐ जय अम्बे गौरी

श्री अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावे
कहत शिवानंद स्वामी सुख संपत्ति पावे
ॐ जय अम्बे गौरी

Jai Ambe Gauri Aarti Lyrics in Hindi

Jai Ambe Gauri Aarti Lyrics in Hindi

Like and Share
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Subscribe for latest updates

Loading

Anupama Parameswaran HD Images Cute & Hot Krithi Shetty Latest Photos – 10 Rashmika Mandanna CUTE & HOT Images Krithi Shetty Latest Images – Hot & Cute Rashmika Mandanna HOT Looks